विकलांगता डॉट कॉम का लोगो

logo of viklangta dot com

कई दिन की मेहनत के बाद आज आखिरकार मैं विकलांगता डॉट कॉम का लोगो बना पाया हूँ। पुराना लोगो अस्थायी था। एक अच्छे लोगो को डिज़ाइन करने में बहुत समय लगता है — बहुत सोचना पड़ता है — बहुत-सी बातों का ख़्याल रखना पड़ता है। नये लोगो का स्टाइल आधुनिक है और यह विभिन्न ज्यामितीय आकृतियों पर आधारित है। मुझे व्यक्तिगत-रूप से इस तरह के लोगो विशेष पसंद हैं। लोगो में पाँच अलग-अलग चटक रंगो का प्रयोग किया गया है।

इस लोगो के पीछे जो दर्शन (फ़िलॉसॉफ़ी) मैंने प्रयोग किया है वह इस प्रकार है:

लोगो के केन्द्र में अंतरराष्ट्रीय व्हीलचेयर चिह्न है — मानवता और विकलांगता की सार्वभौमिकता दर्शाने के लिये इसे नीले रंग में दिखाया गया है।

अंतरराष्ट्रीय व्हीलचेयर चिह्न के नीचे कोण बनाते हुए दो वृत लगाये गये हैं जो व्हीलचेयर को एक मोटरसाइकिल की तरह दिखाते हैं। इससे मैं यह दर्शाना चाहता हूँ कि विकलांगजन का जीवन भी अन्य लोगों की तरह गतिमान होता है — वे एक जगह असहाय पड़े रहने वाले लोग नहीं होते। इन वृत्तों को बायें से दायें ऊपर की ओर जाते एक कोण पर बनाया गया है। यह कोण ऊँचाई तक पहुँचने की कोशिश को दर्शाता है।

अंतरराष्ट्रीय व्हीलचेयर चिह्न के ऊपर की ओर दो ठोस वृत्त भी हैं। बायाँ ठोस वृत्त व्हीलचेयर प्रयोक्ता की पीठ पर टंगे भार को दर्शाता है। यहाँ मैं कहना चाहता हूँ कि विकलांगजन ज़िम्मेदारियाँ वहन करने में सक्षम होते हैं। दायाँ ठोस वृत्त मोटरसाइकिल की हेडलाइट को दर्शाता है जो प्रकाशित मार्ग को चिह्नित करती है। यह लोगो विकलांगजन के जीवन में तकनीक के महत्त्व को भी रेखांकित करता है।

Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest
Inline Feedbacks
View all comments
0
आपकी टिप्पणी की प्रतीक्षा है!x
()
x