संदेश भेजने से पहले निम्नलिखित बातें ध्यान से पढ़ लें:
अनाम संदेश भेजते समय आपको अपना नाम/पता/फ़ोन/ईमेल इत्यादि कुछ भी बताने की आवश्यकता नहीं है।
अनाम संदेश की यह व्यवस्था उन विकलांगजन के लिये है जो अपनी कोई ऐसी बात साझा करना चाहते हैं जिसे कहने से वे हिचकते हैं। यहाँ आप अपनी बात निसंकोच अनाम रहते हुए कह सकते हैं।
अनाम संदेश प्राप्त होने पर मैं (सम्यक ललित) उसका उत्तर वेबसाइट पर दूँगा। साथ ही आपके अनाम संदेश को वेबसाइट के टेलिग्राम ग्रुप में चर्चा के लिये पोस्ट कर दिया जाएगा। आप ग्रुप में रहते हुए इस चर्चा पर नज़र रख सकते हैं।
कृपया यहाँ वेकेंसी / आरक्षण / विकलांगता प्रमाण पत्र / विकलांगता प्रतिशत जैसे सवाल पोस्ट न करें। इस तरह के प्रश्नों का कोई उत्तर नहीं दिया जाएगा।
यह सुविधा आपकी विकलांगता सम्बंधी व्यक्तिगत समस्याओं को कहने के लिये है। उदाहरण के लिये:
- आर्थिक
- यौन समस्याएँ
- परस्पर सम्बंध
- पारिवारिक
- सामाजिक
- करियर
- कानूनी
- मानसिक (डिप्रेशन इत्यादि)
- स्वास्थ्य
कृपया अपना संदेश और समस्या विस्तार से लिखें। एक-दो पंक्ति में लिखे गये अर्थहीन संदेशों को हटा दिया जाएगा।